Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के सरकारी स्कूलों में आज पेरेंट्स वर्कशॉप, 27 लाख अभिभावक लेंगे...

पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज पेरेंट्स वर्कशॉप, 27 लाख अभिभावक लेंगे हिस्सा, थीम- “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास”

पंजाब सरकार आज “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” थीम के तहत राज्यभर के सभी सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। इस बड़े स्तर के कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 27 लाख अभिभावक हिस्सा लेंगे। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य घर और स्कूल के बेहतर तालमेल के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

सरकार का मानना है कि बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में माता-पिता की भूमिका बेहद अहम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, पढ़ाई और भविष्य निर्माण में सहयोग के लिए जागरूक किया जा सके।

शिक्षक करेंगे अभिभावकों से संवाद

इस वर्कशॉप के दौरान स्कूलों में इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शिक्षक अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे। शिक्षकों द्वारा माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, अनुशासन, मानसिक विकास और नियमित स्कूल उपस्थिति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को यह भी समझाया जाएगा कि बच्चों की सफलता के लिए शिक्षक और माता-पिता की साझेदारी कितनी जरूरी है।

कई मंत्री अलग-अलग जिलों में होंगे शामिल

इस राज्य स्तरीय पेरेंट्स वर्कशॉप में पंजाब सरकार के कई मंत्री विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

* शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब में आयोजित वर्कशॉप में शामिल होंगे।
* मंत्री लाल चंद कटारूचक पठानकोट में वर्कशॉप में भाग लेंगे।
* मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
* तरुणप्रीत सिंह सौंध खन्ना में आयोजित वर्कशॉप में शामिल होंगे।
* वहीं कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर मलोट में आयोजित पेरेंट्स वर्कशॉप में भाग लेंगी।

घर-स्कूल तालमेल से बच्चों का विकास

सरकार के अनुसार इस वर्कशॉप के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सिर्फ स्कूल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता का सक्रिय सहयोग भी जरूरी है। यह पहल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है पंजाब सरकार की यह वर्कशॉप राज्य में शिक्षा सुधार और बच्चों के समग्र विकास को लेकर एक बड़ा अभियान माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments