Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना

Advertisement

काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसी बीच आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं। धाम पहुंचकर उन्होंने दर्शन-पूजन किया। धीरेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। वे भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।

Mahant Dhirendra Shastri Of Bageshwar Dham Visited Kashi Vishwanath Temple  - Amar Ujala Hindi News Live - Dhirendra Shastri:भोले की भक्ति में लीन हुए  बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, विश्वनाथ ...

धीरेंद्र शास्त्री ने मंगला आरती में भाग लिया

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गंगा महल कोठी में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंगला आरती में भाग लेने के साथ ही विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे गया के लिए रवाना हो गए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिन पहले ही अपने शिष्य के घर वाराणसी पहुंच गए थे। उनके आगमन की खबर मिलते ही शिष्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुलाकात मीरजापुर के सक्तेशगढ़ आश्रम में अड़गड़ानंद महाराज से हुई। वहां से लौटने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे।