Thursday, March 5, 2026
Home Current News PAK की नापाक हरकत, राजौरी में ADDC सहित 3 की मौत,...

PAK की नापाक हरकत, राजौरी में ADDC सहित 3 की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement

पाकिस्तान लगातार निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहा है। राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा का सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया।

बता दें अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके सरकारी आवास पर एक तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।