Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, आतंकवाद ही उसे ले डूबेगा- CM...

पाकिस्तान अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, आतंकवाद ही उसे ले डूबेगा- CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में बने श्री हनुमत कथा मंडप लोकार्पण का किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया।

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, वहां का आतंकवाद ही उसे ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 75 साल बहुत जी लिया और अब उसके खात्मे का समय आ गया है।

सीएम ने आगे कहा कि पाकिस्तान अपने ही कर्मों का फल भुगत रहा है। ये नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उन्होंने कहा कि भारत की जांबाज सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारत की तीनों सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों ने अपने साहस और पराक्रम का प्रदर्शन पूरी दुनिया को दिखा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments