Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsवैश्विक मंच पर पाकिस्तान होगा बेनकाब, पाकिस्तान की पोल खोलने के...

वैश्विक मंच पर पाकिस्तान होगा बेनकाब, पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और डेलिगेशन विदेश रवाना

दुनिया के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारतीय सांसदों की दो और टीमें विदेश दौरे के लिए रवाना हो गईं हैं. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना हुआ. वहीं बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सांसदों की एक टीम खाड़ी देशों के लिए रवाना हुई. शशि थरूर और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया समेत पांच देशों में ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलेगी. बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सांसदों की टीम बहरीन, सऊदी अरब, कुवैत, अल्जीरिया में भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments