HomeBreaking Newsपाकिस्तान की साजिश नाकाम, अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियों ने 5 Kg हेरोइन...

पाकिस्तान की साजिश नाकाम, अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियों ने 5 Kg हेरोइन समेत 2 तस्कर किया गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस बरामदगी को सीमा पार से चल रही तस्करी के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जो पंजाब में नशे की सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और बड़े खुलासे हो सकते हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस तस्करी के पीछे पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर और विदेश में सक्रिय एक हैंडलर का हाथ है। माना जा रहा है कि सीमा पार से हेरोइन की खेप भेजी जाती थी, जिसे स्थानीय नेटवर्क के जरिए आगे सप्लाई किया जाता था।

SSOC में केस दर्ज

इस मामले में अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके।

नशा मुक्त पंजाब की दिशा में कार्रवाई

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Read More

इससे पहले भ्रष्टाचार और बेईमानी के कारण सड़कें बनने के तुरंत बाद टूट जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा- CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments