Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पाकिस्तान ने 26 शहरों पर किया ड्रोन हमला, भारतीय सेना ने सभी...

पाकिस्तान ने 26 शहरों पर किया ड्रोन हमला, भारतीय सेना ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन गिराए

Advertisement

आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए देश के 26 शहरों पर निशाना बनाने की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने ड्रोन हमले को गिराते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. उन्होंने आगे लिखा कि जम्मू के बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक किया गया. इसके साथ ही पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का और राजस्थान के लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर में भी ड्रोन अटैक हुआ. इसके अलावा गुजरात के भुज, कुआरबेट और लाखी नाला में भी अटैक किया. जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. भारतीय सेना उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और नष्ट किया गया है. साथ ही स्थिति पर कड़ी नजर रखी गई.