HomeCurrent Newsपाकिस्तान ने LoC पर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने LoC पर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पाकिस्तान भी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ताजा मामला रामपुर सेक्टर का है, जहां भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग के बाद भारतीय सुरक्षाबलों अलर्ट हुए और फायरिंग का मुहंतोड़ जवाब दिया, राहत की बात यह है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में किसी भी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई।

यह गोलीबारी ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में हुई है जब बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निहत्थे 27 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि पाकिस्तान ने किसी भी संलिप्तता से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments