Thursday, March 5, 2026
Home Current News पाकिस्तान ने भारत से लगाई गुहार, पानी रोकने के फैसले पर पुनर्विचार...

पाकिस्तान ने भारत से लगाई गुहार, पानी रोकने के फैसले पर पुनर्विचार की अपील

Advertisement

आतंकवाद के खिलाफ भारत की पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्री ने भारत सरकार से गुहार लगाते हुए भारत द्वारा पानी रोकने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे जिसमें से एक सिंधु जल समझौता भी था। भारत ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए सिंधु नदी का पानी रोक दिया था जिसके बाद पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो गया है।

हालांकि अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर समझौता हो गया है जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत से मदद करने की गुहार लगाई है।