Sunday, March 8, 2026
Home Current News राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण पुरस्कार का वितरण, शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों...

राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण पुरस्कार का वितरण, शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों को मिला सम्मान

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए, इनमें लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों को सम्मानित किया गया, शारदा सिन्हा को कला-लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने विवेक देबरॉय को भी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया, इस अवसर पर, उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।