Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसंविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ : संविधान सदन में होगा ‘हमारा संविधान,...

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ : संविधान सदन में होगा ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज विशेष कार्यक्रम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा। संविधान दिवस दोनों सदनों के सदस्यों के साथ संविधान भवन में मनाया जाएगा।

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य समेत तमाम नेता शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब और हरियाणा के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा साथ ही मेकिंग ऑफ द कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया अ ग्लिम्पस और ग्लोरियस जर्नी नाम की दो पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments