Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsOscar Award 2026 : ऑस्कर रेस में भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड...

Oscar Award 2026 : ऑस्कर रेस में भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म, 34 दिग्गजों से सीधी भिड़ंत…

2023 में किरण राव और रवि किशन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने ऑस्कर तक पहुंचने की कोशिश की थी. वहीं इस बार ‘होमबाउंड’ को अगले ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया है. अब एक और भारतीय फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है—और यह कोई साधारण फिल्म नहीं, बल्कि देश की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म है।

ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ‘महावतार नरसिम्हा’

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई इस भारतीय फिल्म का नाम है ‘महावतार नरसिम्हा’। एकेडमी ने इसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की एलिजिबल लिस्ट में जगह दी है। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म 2026 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का झंडा बुलंद कर पाती है या नहीं।

34 फिल्मों से पड़ेगी कड़ी टक्कर

महावतार नरसिम्हा का सफर आसान नहीं होने वाला। इस कैटेगरी में दुनिया भर की 34 और बड़ी फिल्मों को भी जगह मिली है। यानी भारत को जीत की राह पर बढ़ना है तो इस फिल्म को इन सभी दावेदारों को पछाड़ना होगा। इस रेस में के-पॉप डेमन हंटर्स, डेमन स्लेयर: किमेट्सु नो याइबा – इन्फिनिटी कैसल, और ज़ूटोपिया 2 जैसी चर्चित फिल्में भी शामिल हैं।

भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म

इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है। जुलाई 2025 में रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 326 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। इसके साथ यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई।ॉ

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के पास फायरिंग: वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सैनिक गंभीर रूप से…

कब होगा 2026 का ऑस्कर ?

98वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा।
22 जनवरी 2026 को नॉमिनेशन का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद बड़े पर्दे पर दुनिया जानेगी कि कौन-सी फिल्में बाजी मारती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments