Friday, February 13, 2026
HomeCurrent News19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, यहां बारिश ने मचाई तबाही

19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, यहां बारिश ने मचाई तबाही

मानसून अभी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब तक ही पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज एमपी, यूपी समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में शनिवार शाम से ही भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्ण रेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 10.36 मीटर को पार कर गया है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने से श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। गुना के फतेहगढ़ की कोहन नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई।

राजस्थान के जोधपुर में बारिश के कारण पुलिया पर पानी के बीच कार निकाल रहे एक व्यक्ति की कार फिसलकर नाले में गिर गई। व्यापारी और उसके ससुराल वालों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

23 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि अकेले मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम, बंगाल, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।

24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments