इस्लामाबाद में जारी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ता तो अच्छी थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, जी कि अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।
ईरान ने नहीं स्वीकार किया US का प्रस्ताव
जेडी वेंस ने आगे कहा कि इस बातचीत में ईरान ने हमारे किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जिस कारण दोनों देशों के बीच कोई भी समझौता नहीं हो पाया इसलिए हम वापस जा रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवाने के लिए अच्छी कोशिश की।
ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश न करे- वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि हमें स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा और न ही उन साधनों की तलाश करेगा, जिनसे वह जल्दी परमाणु हथियार बना सके।

