HomeBreaking Newsरामनवमी पर अयोध्या हाईवे पर कुछ वाहनों पर NO ENTRY, जानें क्या...

रामनवमी पर अयोध्या हाईवे पर कुछ वाहनों पर NO ENTRY, जानें क्या होगा नया रूट मैप…

चैत्र रामनवमी मेला-2026 को देखते हुए अयोध्या(Ayodhya Highway) की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। 27 मार्च रात 12 बजे तक, लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। ट्रकों, डीसीएम और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को मुख्य राजमार्ग से हटाकर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। इस साल अयोध्या में रामनवमी पर रिकॉर्ड भीड़ की संभावना है, इसलिए आम यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना पहले से बना लें।

क्या होगा वैकल्पिक मार्ग ? 

सीतापुर रोड की ओर से आने वाले वाहन:

→ इन्दौराबाग किसान पथ अंडरपास → सुल्तानपुर रोड → पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

हरदोई रोड की ओर से आने वाले वाहन:

→ बाजपुर किसान पथ अंडरपास के जरिए वैकल्पिक रास्ता

आगरा एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहन:

→ खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से डायवर्ट

कानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन (सबसे व्यस्त रूट):

→ जुनाबगंज मोड़ → मोहनलालगंज → बछरावां → हैदरगढ़ → पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा

हालांकि भारी वाहनों पर पाबंदी है, मानवीय संवेदनाओं और आवश्यक सेवाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

छूट वाले वाहन : एम्बुलेंस, आपातकालीन मेडिकल वाहन, फायर ब्रिगेड, शव वाहन, स्कूली बसें और वैन।

आपात स्थिति में संपर्क 

अगर कोई यात्री रास्ते में फंस जाए या ट्रैफिक से संबंधित जानकारी चाहिए, तो प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:

9454405155 – यात्री ट्रैफिक कंट्रोल रूम

यह भी पढ़ें : RCB बनी IPL की सबसे महंगी टीम…₹16,710 करोड़ की रिकॉर्ड बोली के साथ इन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments