सीटों पर नहीं बनी सहमति, अब आगे क्या होगा यूपी में INDIA गठबंधन का भविष्य?

सीटों पर नहीं बनी सहमति, अब आगे क्या होगा यूपी में INDIA गठबंधन का भविष्य?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक़्त भगदड़ मची हुई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी पहुंच चुकी है।

लेकिन इंडिया गठबंधन के साथी ही इससे दूरी बनाते दिख रहे हैं। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर लगने के बाद ही यात्रा में शामिल होने की बात कही है।

सोमवार देर रात तक सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर मंथन चला लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने मुरादाबाद और बलिया सीट की मांग की।

लेकिन सपा इन दोनों सीटों पर समझौते के मूड नहीं दिखी। हालांकि, उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को 17 सीट देने पर सहमित जरूर जता दी है। बता दें, अखिलेश यादव ने 30 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।