Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsचुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में अब मिलेगी...

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में अब मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस निर्णय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की. उन्होंने कहा, “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब तय कर लिया गया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.” नीतीश सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. यह योजना खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments