नीतीश कुमार बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री, जानें कब-कब ली शपथ

बिहार के पटना में आज नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं, इससे पहले नीतीश कुमार कब-कब बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकें हैं।

Nov 20, 2025 - 13:14
Nov 20, 2025 - 13:14
 31
नीतीश कुमार बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री, जानें कब-कब ली शपथ

भारत की राजनीति में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार ने सोमवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक अवसर के साथ नीतीश कुमार देश के ऐसे पहले नेता बन गए हैं, जिन्होंने सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास

नीतीश कुमार ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए शासित राज्यों के लगभग 12 मुख्यमंत्री शामिल हुए।

नीतीश कुमार के साथ अन्य 25 मंत्रियों ने ली शपथ

इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ-साथ 25 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। जिसमें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने ली। इसके साथ ही मंत्रीगण में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, नितिन नबीन, मदन सहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखिन्द्र पासवान, श्रेयशी सिंह, नारायण शाह, प्रमोद चंद्रवंशी, सुनील कुमार, संजय पासवान और दीपक कुशवाहा ने शपथ ली।

नीतीश कुमार ने कब-कब ली शपथ?

नीतीश कुमार इससे पहले नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उन्होंने पहली बार 3 मार्च 2000 को शपथ ली थी, जिसका कार्यकाल मात्र 7 दिन रहा और 10 मार्च 2000 को समाप्त हो गया। दूसरी बार उन्होंने 24 नवंबर 2005 को शपथ ली और 25 नवंबर 2010 तक पद पर बने रहे। तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को शपथ लेकर 19 मई 2014 तक मुख्यमंत्री रहे। चौथी बार उन्होंने 22 फरवरी 2015 को शपथ ली और 19 नवंबर 2015 तक कार्यभार संभाला। पांचवीं बार 20 नवंबर 2015 को शपथ लेकर 26 जुलाई 2017 तक पद पर रहे। छठी बार उन्होंने 27 जुलाई 2017 को शपथ ली और 12 नवंबर 2020 तक कार्यकाल पूरा किया। सातवीं बार 16 नवंबर 2020 को शपथ ली और 9 अगस्त 2022 तक पद संभाला। आठवीं बार 10 अगस्त 2022 को शपथ लेकर 28 जनवरी 2024 तक मुख्यमंत्री रहे। नौवीं बार 28 जनवरी 2024 को शपथ ली और 19 नवंबर 2025 तक कार्यकाल रहा। आज, 20 नवंबर 2025 को, नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

MH One News As a passionate news reporter, I am driven by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.