Wednesday, March 4, 2026
Home Current News नितिन नबीन मेरे भी ‘Boss’… हम सब सिर्फ कार्यकर्ता हैं – PM...

नितिन नबीन मेरे भी ‘Boss’… हम सब सिर्फ कार्यकर्ता हैं – PM मोदी 

Advertisement

नितिन नबीन ने आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार संभाला। उनके पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के तमाम मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मैं एक कार्यकर्ता और नितिन नबीन मेरे 'BOSS', पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया  बीजेपी अध्यक्ष का वेलकम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि ”मैं नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ‘हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।

नितिन नबीन को 'बॉस' बताकर PM मोदी ने क्या संदेश दिया? - bjp new president nitin  nabin boss pm modi speech decodes mdsb ntc - AajTak

“हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है”
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतना ही कार्यकर्ता के निर्माण पर भी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री भी रह चुका हूं और आज प्रधानमंत्री भी बन गया हूं लेकिन मैं आज भी कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।