नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की दसवीं बैठक आज दिल्ली में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बार बैठक की थीम विकसित राज्य विकसित भारत रखी गई है.
इस बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा होगी. केंद्र और राज्य की परियोजनाओं को तेजी से गति देने पर भी में चर्चा होगी. बैठक में कई और मंत्री भी शामिल होंगे.

