Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने NIA को...

पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। पहले सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए, वहीं अब इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी INA को सौंप दी गई है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो विदेशी पर्यटक और कई भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हमले को 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। गृह मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान शाह ने आयुक्त को सुरक्षा कड़ी करने और बिना किसी समझौते के कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि गृह मंत्री ने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए। शाह ने सख्त सत्यापन प्रक्रिया पर जोर दिया और निर्देश दिया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली में अवैध रूप से नहीं रहना चाहिए। करीब आधे घंटे तक चली यह बैठक बढ़ते तनाव के बाद देश भर में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थी।

पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया निशाना

मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे हथियारबंद आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और उनके पहचान पत्र चेक किए, फिर फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है, जिसके पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है।

NIA की जांच शुरू

NIA की एक उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए पहलगाम पहुंच गई है। यह टीम जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और स्थानीय लोगों और घायलों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की फॉरेंसिक टीम ने तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच तैयार किए हैं, जिनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा बताए गए हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि हमले में स्थानीय लोगों की मदद तो नहीं ली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments