जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बीते अप्रैल के महीने में आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान बशीर अहमद और परवेज अहमद के रूप में हुई है जिन पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप है।
बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था जिस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

