Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज !

हरियाणा में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज !

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पिछले दो-तीन दिनों की बारिश के बाद हरियाणा में ठंड और शीत लहर से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद अब प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। बारिश के बाद जहां प्रदेश के वातारण में सुधार देखने को मिला है। इससे हरियाणा का एक्यूआई पहले से काफी अच्छा हो गया है। वहीं, रविवार यानि आज भी प्रदेश के कईं हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

North India cold wave New Year 2025 - India Today

राज्य में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार की सुबह प्रदेश के कई शहरों में धुंध का असर देखा गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ की माने तो आज के बाद मौसम खुश्क हो जेगा। बारिश के बाद अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड की एंट्री होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों का हाड़ कंपाने वाली ठंड से सामना होगा।