HomeBreaking Newsनेपाल की नई सरकार ने भारत से बढ़ाई नजदीकियां, PM मोदी ने...

नेपाल की नई सरकार ने भारत से बढ़ाई नजदीकियां, PM मोदी ने सहयोग को आगे बढ़ाने की जताई उम्मीद…

नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के रिश्तों को लेकर बड़ा संकेत मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह(Balen Shah) को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने संदेश में कहा कि शाह की नियुक्ति नेपाल की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है और दोनों देश मिलकर दोस्ती और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

इसके जवाब में बालेन शाह के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आपके गर्मजोशी भरे संदेश और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।” यह स्पष्ट संकेत है कि नेपाल भारत के साथ मजबूत संबंधों को प्राथमिकता देने का इरादा रखता है।

सत्ता संभालते ही लिया बड़ा निर्णय

बालेन शाह ने सत्ता में आते ही पहला बड़ा कदम उठाया। शनिवार की सुबह ही उन्होंने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार किया, जिन्हें चीन समर्थक माना जाता है। गिरफ्तारी का कारण सितंबर-2025 में हुए विद्रोह को सही से न संभाल पाना बताया गया है।

काठमांडू में बालेन शाह ने ली PM पद की शपथ 

शुक्रवार को काठमांडू में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत, राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इस समारोह ने संकेत दिया कि नेपाल नई सरकार के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने रुख को स्पष्ट करना चाहता है।

यह भी पढ़ें : होर्मुज संकट ने बढ़ाई देश की टेंशन, तो सबसे पक्के वाले दोस्त ने थामा भारत का हाथ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments