Monday, March 9, 2026
Home Current News नेहरू प्लेस को मिला पार्किंग समाधान, CM रेखा गुप्ता ने किया 6...

नेहरू प्लेस को मिला पार्किंग समाधान, CM रेखा गुप्ता ने किया 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन 

Nehru Place Parking
Advertisement

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ती पार्किंग समस्या को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सोमवार को नेहरु प्लेस में 6 मंजिला अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग(Nehru Place Parking) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे ।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह नई पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित है। परिसर में व्यापक सीसीटीवी निगरानी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन तथा दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नेहरू प्लेस जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, ऐसे में यह सुविधा बड़ी राहत साबित होगी।

दिल्ली को मिला पुरानी समस्याओं का समाधान

सरकार का कहना है कि दिल्ली की पुरानी और जटिल समस्याओं का समाधान अब मिशन मोड में किया जा रहा है। आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को पार्किंग के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो। कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, निगम पार्षद योगिता सिंह, राजपाल, जिलाध्यक्ष माया बिष्ट, डीडीए के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

CM ने बताया कि राजधानी में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। MCD और DDA द्वारा नए पार्किंग प्रोजेक्ट्स पर कार्य तेज किया गया है। लक्ष्य यह है कि शहर में यातायात सुचारु रहे, सड़कों पर भीड़भाड़ घटे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला की मां के बयान के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR…