Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा चोट के कारण नहीं ले पाएंगे हिस्सा

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को लगा बड़ा झटका है। गुरुवार 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले पायेंगे। चोट के कारण नीरज चोपड़ा को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

वे अगले तीन-चार सप्ताह आराम करने वाले हैं। नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतकर देश के लिए इतिहास रचा था।

वे इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और रजत पदक अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसी इवेंट के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में हल्का खिंचाव आया था।