नीम के फायदे जानकार हो जाएंगें हैरान, बढ़ते वजन और पेट की चर्बी से दिलाएगा छुटकारा

नीम के फायदे जानकार हो जाएंगें हैरान, बढ़ते वजन और पेट की चर्बी से दिलाएगा छुटकारा

आज के समय में ज्यादातर लोग बढ़ते हुए वजन की समस्या से काफी परेशान हैं। वजन कम करना आसान काम नहीं है। वजन को कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट और हेवी एक्सरसाइज का सहारा लेना पड़ता है।

लेकिन अगर आप इन चीजों के बिना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सबसे बेहतर तरीका है आयुर्वेद। पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए आपको आयुर्वेदिक उपाय का सहारा लेना पड़ेगा।

आयुर्वेद में नीम को काफी गुणकारी माना गया है। नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसकी जड़ से लेकर पत्तियों तक हर एक हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे आप अपना बढ़ता हुआ वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

नीम के फूल के जरिए कम होगा वजन

नीम के फूल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और यह खाना आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही इससे खाना तेजी से पचता है। इससे बॉडी की कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है। इस तरह नीम की सेवन वजन कम करने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

खासकर नीम के फूल स्किन से लेकर शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होते हैं। नीम एक ऐसा पौधा है जो आपके हंगर क्रेविंग पर रोक लगाता है और आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। इससे आप अपनी अगली मील देर से खाते हैं।

नीम के पत्तों में फाइबर (Fibre) भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डाइजेशन (Digestion) को स्लो कर देता है जिससे आपका पेट लंबे वक्त तक भरा होता है।

ऐसे घटाएं तेजी से वजन

आप सुबह उठकर ताजे-ताजे नीम के फूल तोड़कर खाली पेट उनका सेवन करें। इसके अलावा आप इसकी कोमल पत्तियों का भी खा सकते हैं। ये वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे।

इसके अलावा वजन घटाने के लिए आप नीम फूल और शहद का सेवन कर सकते हैं। सबसे पहले नीम के फूलों को अच्छे से सिलबट्टे या फिर ओखली की मदद से क्रश कर लें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। साथ ही आधा चम्मच नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। फिर सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें।

वहीं वजन घटाने में नीम के फूलों की चाय भी आपकी मदद कर सकती है। चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी में नीम के ताजे फूलों को उबाल लें। फिर उसमें थोड़ा सा अदरक का रस मिक्स करके पी जाएं। बस ध्यान रखें कि पूरे दिन में सिर्फ 1 कप ही चाय का सेवन करना है। सर्दी के मौसम में वजन घटाने का यह तरीका सबसे कारगर है।