‘घमंडिया गठबंधन’ भारत को और सनातन धर्म को नीचा दिखाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहा है- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विपक्षी गुट इंडिया को घमंडिया बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की अगुवाई में इसमें शामिल राजनैतिक दल भारत को, भारतीयों को और सनातन धर्म को नीचा दिखाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

विपक्षी गुट इंडिया की दिल्ली में छह दिसंबर को होने वाली बैठक को 17 दिसंबर तक टाल दिया गया है। गुट में शामिल कई राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं ने व्यस्त होने की वजह से इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने आवास पर विपक्षी गुट इंडिया में शामिल राजनैतिक दलों के संसद में फ्लोर लीडरों की एक और बैठक बुलाई है। ये बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई है।