Saturday, March 7, 2026
Home Current News नौसेना प्रमुख ने PM मोदी से की मुलाकात, पहलगाम हमले के बाद...

नौसेना प्रमुख ने PM मोदी से की मुलाकात, पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत सरकार

Advertisement

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

पहलगाम हमले के बाद जो स्थिति बनी हुई है उसको लेकर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना की तैयारियों को लेकर जानकारी दी.