National Sports Day: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने (आज) मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए, अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार भारतीय खेलों पर महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रही है।

बता दें कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।