National Sports Day: CM भगवंत सिंह मान खिलड़ियों को करेंगे सम्मानित

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे बता दें कि इसके लिए पंजाब सरकार ने 1807 खिलाडियों की एक सूची भी बनाई है।

बीते कल (सोमवार) पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राज्य के ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी जिन्होंने बीते पांच सालों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सत्र पर पंजाब का मान बढ़ाते हुए कोई भी पदक जीता हो साथ ही उन्होंने बताया था कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खिलाड़ियों को इनाम के रूप में 5.94 करोड़ की राशि भी बाटेंगे।