Saturday, March 7, 2026
Home Current News हरियाणा के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, 6 अन्य...

हरियाणा के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, 6 अन्य खिलाड़ी घायल 

Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के होनहार नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रितिक की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रितिक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

यह हादसा हिमाचल प्रदेश के नंगल डैम क्षेत्र के पास, ब्राह्मपुर गांव के नजदीक हुआ। रितिक और उनके साथी खिलाड़ी एक कार में सवार होकर टूर्नामेंट के लिए जा रहे थे।

रास्ते में, उनकी कार एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी जिस कारण उनकी कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में कबड्डी खिलाड़ी रितिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 6 साथी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ में रेफर किया गया।

रितिक की असमय मौत से उनके परिवार, दोस्तों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह परिवार के इकलौते बेटे थे, वह कुरुक्षेत्र के एक प्रतिभाशाली और उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ी थे, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके थे।