Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में नार्को-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरोह के 6 लोगों...

अमृतसर में नार्को-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरोह के 6 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नार्को हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500 ग्राम हेरोइन, 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (2 मैगजीन के साथ) और 33 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि नार्को-हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निजित सिंह उर्फ ​​राणा, गुरदेव सिंह उर्फ ​​गेडी और शैलेंद्र सिंह उर्फ ​​सेलू के रूप में हुई है। आरोपी सीमा पार से नशा तस्करी और अवैध धन के लेन-देन में शामिल हैं। उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन, 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (2 मैगजीन के साथ) और 33 लाख रुपये हवाला धन बरामद किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के लोपोके थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नार्को-आतंकवाद की मशीनरी को नष्ट करने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments