Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsनायब सैनी चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे CM पद...

नायब सैनी चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। राज्य के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने हैट्रिक लगाकर जीत दर्ज की है। इस अनोखी जीत के हीरो बने नायब सिंह सैनी अब सीएम की कुर्सी संभालेंगे।

Youtube Live Link : https://youtube.com/live/Vq8JyWEjM9M

नायब सैनी को लोकसभा चुनाव से पहले सीएम बनाया गया था। पार्टी ने नायब सैनी को सीएम प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ा था।

RSS से जुड़े हैं सैनी

नायब सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में एक सैनी परिवार में हुआ था। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

मनोहर लाल के करीबी हैं

वे वर्ष 2002 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला के जिला महासचिव बने। इसके बाद वर्ष 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला के जिला अध्यक्ष रहे। सैनी वर्ष 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महासचिव भी रहे। वर्ष 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। सैनी को आरएसएस के समय से ही मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि कुरुक्षेत्र से उन्हें टिकट देने के लिए खुद सीएम ने पैरवी की थी।

नारायणगढ़ से हारे चुनाव नायब सिंह

ने वर्ष 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन कुल 1,16,039 वोटों में से 3,028 वोट पाकर रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। 2014 में उन्होंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से 24,361 मतों से चुनाव जीता था, जिसके बाद वे 24 जुलाई 2015 से 3 जून 2019 तक राज्य सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। राज्य में स्वतंत्र प्रभार वाले श्रम एवं रोजगार मंत्री रहने के अलावा उन्होंने खान एवं भूविज्ञान मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री का भी कार्यभार संभाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments