Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंचतत्व में विलीन हुए संगीतकार चरणजीत आहूजा, CM मान ने जताया दुख

पंचतत्व में विलीन हुए संगीतकार चरणजीत आहूजा, CM मान ने जताया दुख

Advertisement

पंजाब के मशहूर संगीतकार चरणजीत आहूजा पंचतत्व में विलिन हो गए हैं, चरणजीत आहूजा ने 74 साल की उम्र में मोहाली में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कैंसर से पीड़ित चरणजीत अहूजा का चंडीगढ़ पीजीआई से इलाज चल रहा था।

चरणजीत आहूजा ने जीवन में अपनी संगीत रचनाओं के जरिए कई कलाकारों को प्रसिद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उनके निधन पर पंजाब CM भगवंत सिंह मान समेत तमाम प्रमुख हस्तियों, कलाकारों और गायकों ने दुख जताया है।