Wednesday, March 4, 2026
Home Current News सांसद अमृतपाल सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, NSA के बाद लगा UAPA

सांसद अमृतपाल सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, NSA के बाद लगा UAPA

Advertisement

पंजाब के फरीदकोट जिले के हरिनौ गांव में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) लगा दिया है। आरोपियों में जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह और विदेश में छिपकर बैठा आतंकी अर्श डल्ला का नाम भी शामिल है।

कनाडा से वापस लाया जाएगा आतंकी अर्श डल्ला, मोहाली कोर्ट ने NIA की याचिका को  दी मंजूरी | Punjab Mohali Court give approval to nia bring terrorist Arsh  Dalla from Canada to

गौरतलब हो कि गुरप्रीत सिंह की 10 अक्टूबर 2024 को उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने जांच के बाद सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला को भी इस मामले में नामजद किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत की हत्या में अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला भी शामिल थे।

ज्ञात हो कि सांसद अमृतपाल सिंह पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।