25 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला

चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारिख भी तय की गई.

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा. अंदाज लगाया जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र 29 अगस्त तक चल सकता है. लेकिन सत्र की अवधी को विजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा.

कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में नूंह हिंसा और बाढ़ की वजह बने हालातों पर चर्चा होगी.