Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार की शरूआत झमाझम बारिश के साथ हुई। बारिश की वजह से दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण सुबह अपने घरों से निकले लोगों को दफ्तर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कल तक बारिश होने की आशंका जताई है। बता दें कि, शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार आए मौसम में बदलाव के बाद शनिवार सुबह में भी बारिश हुई। आईएमडी ने आज और कल के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।