Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदेश में मानसून की हुई दस्तक, 8 दिन पहले पहुंचेगा केरल

देश में मानसून की हुई दस्तक, 8 दिन पहले पहुंचेगा केरल

देश में अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देने वाला है। पिछले 4 दिनों से 40 से 50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार (23 मई, 2025) को आगे बढ़ गया। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी होने वाला है। यह तय समय से एक सप्ताह पहले पहुंचने वाला है।

राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं और कम दबाव के क्षेत्र के साथ-साथ आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। उस समय यह 23 मई को केरल पहुंचा था।

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (24 मई, 2025) को दक्षिणी राज्यों केरल, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। केरल और तटीय कर्नाटक में 29 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले पाँच दिनों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

महाराष्ट्र में होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर को रेड अलर्ट जारी करते हुए महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गोवा के लिए रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदियों और झरनों से दूर रहने का आग्रह किया है। तटीय राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई।

दिल्ली में कब होगी बारिश

इस बीच, शुक्रवार सुबह 5:40 बजे जारी IMD अपडेट के अनुसार, अगले दो घंटों में दक्षिण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

केरल में मानसून कब समय से पहले पहुंचा और कब समय से बाद में

केरल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि, 1918 में यह सबसे पहले 11 मई को पहुंचा था। वहीं, 1972 में सबसे देरी से मानसून की बारिश 18 जून को शुरू हुई थी। पिछले 25 सालों में मानसून का सबसे देरी से प्रवेश 2016 में हुआ था, जब यह 9 जून को केरल पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments