Friday, March 6, 2026
Home Current News हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय, हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश

हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय, हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश

Advertisement

मानसून सक्रिया होने के बाद उत्तर भारत के कई राज्यं में बारिश का सिलसिला जारी है, इस बीच हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी बारिश का असर देखा जा रहा है, सोनीपत में थोड़ी देर के लिए हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

जगह-जगह हुए जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, सिरसा में हुई बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली,लेकिन यहां भी कई जगहों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया।

सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को अपने ही घर पर कैद हो कर रहना पड रह है, चरखी दादरी में भी बारिश के बाद कई जगहों पर गलियां और सड़कें पानी-पानी नजर आई।