पहलगाम आतंकी हमला और भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद युद्ध की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल की जा रही है साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैकआउट अभ्यास भी किया जा रहा है। जिसके जरिए लोगों को आपातकाल की स्थिति में अपना बचाव और भरणपोषण कैसे किया जा सकता है उसकी जानकारी दी जा रही है।
गौरतलब हो कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था जिस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी जिसके जवाब में भारत ने बीती रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है जिस कार्रवाई में लगभग 100 आतंकवादी ढेर हो गए हैं।
