Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के सीमावर्ती जिलों में मॉक ड्रिल, जानें कौन से जिले में...

पंजाब के सीमावर्ती जिलों में मॉक ड्रिल, जानें कौन से जिले में कब होगा ब्लैकआउट 

पंजाब में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आज शाम 6 बजे से की जाएगी। इसके तहत पंजाब में आज मॉक ड्रिल के साथ ब्लैकआउट भी होगा। इस दौरान पहले की तरह सायरन बजेंगे और फिर ब्लैकआउट कर दिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि जब ब्लैकआउट हो, तो सभी लोग अपने घरों की लाइटें जरूर बंद कर लें।

तयशुदा कार्यक्रम के तहत जालंधर में रात को साढ़े नौ बजे राद दस बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इसी तरह गुरदासपुर में रात आठ बजे से साढ़े बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। अमृतसर में शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक और रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

फिरोजपुर में शाम छह बजे से सात बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। मोगा में रात आठ बजे मॉक ड्रिल की जाएगी और ब्लैकआउट रहेगा। बरनाला रात साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

वहीं कपूरथला और फगवाड़ा में रात साढ़े नौ बजे से दस बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। साथ ही मोहाली जिले के डेराबस्सी में शाम 6 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments