Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी और पुतिन के बीच हुई बैठक, मुलाकात के बाद क्या...

PM मोदी और पुतिन के बीच हुई बैठक, मुलाकात के बाद क्या बोले राष्ट्रपति पुतिन

चीन के तियानजिन में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में भारत और रूस के संबंधों के साथ-साथ यूक्रेन में मौजूदा संघर्ष पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रूस को एक विश्वसनीय साझेदार बताया। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि भारत और रूस के संबंध सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों नेताओं ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया। पुतिन ने भारत को रूस का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

द्विपक्षीय बैठक में पुतिन ने क्या कहा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मोदी से मिलकर मुझे खुशी हुई। पुतिन ने मोदी को मेरा दोस्त कहकर संबोधित किया… रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि आज की बैठक भारत और रूस के संबंधों को और गहरा करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने प्रयासों को और तेज़ करेंगे। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के संबंध सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के संबंध विश्वसनीय हैं। पुतिन ने कहा कि भारत-रूस साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

रूस के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के साथ संबंधों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मोदी ने कहा कि हमारे बीच नियमित बैठकें होती रहती हैं। भारत और रूस कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन युद्ध पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठकें हो रही हैं। भारत शांति प्रयासों का समर्थक है। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुतिन से मुलाकात यादगार रही। हम लगातार संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments