HomeBreaking Newsमथुरा : बरसाना मंदिर में पुजारी की हत्या, पुलिस ने हमलावरों के...

मथुरा : बरसाना मंदिर में पुजारी की हत्या, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना क्षेत्र में स्थित सहार गांव के राधा बल्लभ मंदिर में रविवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ ‘गूंगा बाबा’ पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

आरती के बाद कमरे की ओर जाते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9 बजे पुजारी मोहन दास मंदिर में शृंगार आरती कर चुके थे। आरती के बाद वे मंदिर परिसर में बने अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके गले और पेट पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

करीब सुबह 10:30 बजे जब कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने पुजारी को जमीन पर घायल अवस्था में देखा। यह दृश्य देखकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुजारी को मथुरा के केडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

पुजारी के गुरु वैष्णव दास की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Read More

ओडिशा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments