HomeCurrent NewsRSS के कार्यकर्ता की हत्या मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

RSS के कार्यकर्ता की हत्या मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी जतिन काली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक तीन आरोपी कनव, हर्ष और जतिन काली पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।

RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

यह वारदात 15 नवंबर की रात फिरोजपुर में हुई थी, जब अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा को गोली मार दी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को आरोपी के इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी की गई।

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया जतिन काली

पुलिस के मुताबिक, जतिन काली नाकाबंदी के दौरान बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल किया और बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया है।

साजिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

SSP ने बताया कि शुरूआती जांच में जतिन काली ने ही नवीन अरोड़ा की हत्या की साजिश रची थी। उसने हमलावरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक और 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिरोजपुर पुलिस अब तक तीन आरोपियों कनव, हर्ष और जतिन काली को गिरफ्तार कर चुकी है। SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि जतिन से पूछताछ के बाद यह साफ होगा कि उसकी नवीन अरोड़ा से क्या दुश्मनी थी और हत्या की असली वजह क्या थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच टीमें पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे और कौन शामिल था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments