Friday, March 6, 2026
Home Current News उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, हादसे में 8 से 9...

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, हादसे में 8 से 9 लोग लापता

Advertisement

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, बादल फटने से सबसे ज्यादा नुकसान बडकोट के के सिलाई बैण्ड इलाके में हुआ है। घटना के बाद SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद यमुनोत्री नेशनल हाईवे में सिलाई बैण्ड के पास दो से तीन जगहों पर मलबा आने से हाई पूरी तरह से बंद हो गया है, इस प्राकृतिक आपदा से यहां की खेती योग्य भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों का ये भी कहना है कि घटना में 7-8 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।