Thursday, March 5, 2026
Home Current News भारत-पाक के तनाव के बीच चंडीगढ़ में बंद हुए बाजार, आतिशबाजी...

भारत-पाक के तनाव के बीच चंडीगढ़ में बंद हुए बाजार, आतिशबाजी पर भी रोक

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दोनों देशों की सीमाओं पर सेना अलर्ट है। जहां पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है तो वहीं भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं जिसको लेकर भारत सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे इलाकों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी शाम सात बजे के बाद सभी बाजारों को बंद करवा दिया गया है वहीं प्रशासन ने ब्लैकआउट करने का भी निर्देश दिया है।