Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमनु भाकर को खेल रत्न, नवदीप और धर्मबीर समेत 8 को मिला...

मनु भाकर को खेल रत्न, नवदीप और धर्मबीर समेत 8 को मिला अर्जुन अवॉर्ड

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के 9 खेल खिलाड़ियों को आज खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार वितरित किए। समारोह में राष्ट्रपति ने हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया।

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरामन, अभिषेक नैन, सरबजोत सिंह , धर्मबीर नैन, अमन सहरावत और नवदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। मन भाकर को पुरस्कार मिलने के बाद झज्जर में स्थित उनके गांव गोरिया के स्कूल में जश्न मनाया गया। बच्चों के साथ टीचर नाचते दिखे।

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं। झज्जर की रहने वाली मनु के पिता रामकिशन उसे बॉक्सर बनाना चाहते थे। मनु ने बॉक्सिंग में नेशनल मेडल भी जीते, लेकिन आंख पर पंच लगने से बॉक्सिंग छोड़ दी। मनु ने फिर मार्शल आर्ट्स, आर्चरी, टेनिस, स्केटिंग में हाथ आजमा मेडल भी जीते। मगर, अंत में वह शूटिंग करने लगी और इसी को करियर बना लिया।

2024 के पेरालिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट के गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप की कहानी भी संघर्ष भरी रही। पानीपत में जन्मे नवदीप की 2 साल की उम्र में माता-पिता को पता चला कि उनकी हाइट नहीं बढ़ेगी। नवदीप पहलवानी करते थे लेकिन पीठ पर चोट लगी और इसे छोड़ना पड़ा। फिर एक दिन यूट्यूब पर ‘पानीपत के लड़के ने कमाल कर दिया, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया’ लिखा वीडियो देखा। नवदीप ने जेवलिन थ्रो में पैरा एशियाई खेलों, टोक्यो पैरालिंपिक और विश्व चैँपियनशिप से होते हुए वे गोल्ड मेडल तक पहुंचे। हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments