Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपांच लाख एकड़ बाढ़ प्रभावित जमीन के लिए किसानों को गेहूं का...

पांच लाख एकड़ बाढ़ प्रभावित जमीन के लिए किसानों को गेहूं का बीज मुफ्त देगी मान सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक ठोस मानवीय पहल के तहत हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन पर अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं का बीज मुफ्त देने का निर्णय लिया है।

* किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज देने पर 74 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की बाढ़ में राज्य के अन्न उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें 74 करोड़ रुपये मूल्य का यह दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें संकट से बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

* इस कठिन समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आगामी रबी सीजन की फसल के लिए गेहूं का बीज मुफ्त उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की ओर से बाढ़ से हुई तबाही के कारण किसानों को पेश आई मुश्किलों को कम करने की एक छोटी-सी कोशिश है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन भीषण बाढ़ों से हुई बड़े पैमाने की तबाही का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता क्योंकि पंजाब ने पहले कभी इतना नुकसान नहीं देखा।

मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि पंजाब के 2,300 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है और पांच लाख एकड़ ज़मीन पर खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण 56 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। इसके अलावा 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिकों और अस्पतालों को भारी नुकसान पहुंचा, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग 13,800 करोड़ रुपये बनता है लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments