HomeBreaking Newsअमृतसर में मनीष सिसोदिया ने भरी हुंकार…पंजाब में नशे के खिलाफ की...

अमृतसर में मनीष सिसोदिया ने भरी हुंकार…पंजाब में नशे के खिलाफ की मिशन-मोड लड़ाई की अपील 

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) ने अमृतसर में पार्टी के विधायकों, ब्लॉक इंचार्ज और अन्य पदाधिकारियों से संवाद करते हुए पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाने की ज़रूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर विधायक को अपने क्षेत्र की रोज़ाना जवाबदेही तय करनी होगी और हर गांव के स्तर पर नशे पर निगरानी रखनी होगी। उनका संदेश स्पष्ट था कि यह लड़ाई सिर्फ सरकार या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों और भविष्य के लिए है।

दिल्ली में आई चुनौतियों का किया जिक्र

मनीष सिसोदिया ने अपने भाषण में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद की चुनौतियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। 

इसके बावजूद केंद्र ने सरकार की शक्तियाँ सीमित कर दीं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने स्कूल, अस्पताल और बुनियादी सुविधाओं में बड़े सुधार किए। उन्होंने कहा कि यही वजह थी कि दिल्ली के लोगों ने 2020 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को भारी बहुमत दिया।

पंजाब को नशामुक्त बनाना, सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी

मनीष सिसोदिया ने पार्टी के ईमानदार छवि पर किए गए हमलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके और सत्येंद्र जैन पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन अदालत में सभी आरोप गलत साबित हुए।

Aap Manish Sisodia (1)

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में नशा उन्मूलन केवल एक दिन की लड़ाई नहीं है। यह लंबी और निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, “क्या आप यह गारंटी दे सकते हैं कि 10 साल बाद आपका बच्चा नशे में नहीं पड़ेगा? यही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है-अपने बच्चों के भविष्य के लिए पंजाब को नशामुक्त बनाना।”

सिसोदिया ने दी सीधी चेतावनी

विधायकों और स्थानीय नेताओं को सीधी चेतावनी देते हुए सिसोदिया ने कहा कि यदि किसी भी गांव या वार्ड में नशा बिक रहा है, तो उन्हें नींद नहीं आनी चाहिए। हर विधायक को ब्लॉक इंचार्ज से प्रतिदिन रिपोर्ट लेनी चाहिए और खुद गांव जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

इस अभियान की सामूहिक रूपरेखा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब पहली बार पंजाब में सरकार, पुलिस और जनता मिलकर नशे के खिलाफ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को अब माफ़ नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : “दूसरे प्रदेशों से ज्यादा सुरक्षित पंजाब” – CM मान ने गिनाईं उपलब्धियां…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments